माइक्रोसॉफ्ट Windows 11

माइक्रोसॉफ्ट Windows 11

July 15, 2021
माइक्रोसॉफ्ट Windows 11

Microsoft ने अपने नेक्स्ट जनरेशन Windows 11 को लॉन्च कर दिया है। यह Windows 10 को रिप्लेस करेगा। यह नया वर्जन लैपटॉप और कंप्यूटर की पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध होगा जो अभी Windows 10 पर चल रहे हैं। Windows 10 की तुलना में Windows 11 में नया डिजाइन दिया गया है जिसमें स्टार्ट मेन्यू के साथ आइकन के एक नया सेट, एक प्रमुख यूआई ओवरहाल दिया गया है। Windows 11 का मुख्य बदलाव सेंटर्ड पोजिशन आइनक है जो इसे macOS जैसा फील देता है।

Microsoft ने विजेट्स पर भी काम किया है। Windows 11 में बिल्कुल नए विजेट्स दिए गए हैं जो न्यूज, अपडेट, मौसम, समय और बहुत कुछ डिटेल्स उपलब्ध कराते हैं। इसके ऐप स्टोर को भी एक बड़ा बदलाव मिला है। Windows 11 अब एंड्रॉइड ऐप्स को सपोर्ट करेगा और इन्हें Amazon ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। Windows 11 में एंड्रॉइड ऐप्स के एक्सेस की बात करें तो वे एक पॉप-अप विंडो में खुलेंगेऔर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड की तरह काम करेंगे।

Windows 11 को 2021 के आखिरी तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीद है यह जो लैपटॉप या PC Windows 10 पर चल रहे हैं उनके लिए यह फ्री होगा। Dell ने आधिकारिक रूप से कंफर्म किया है कि कंपनी के सभी PC जो अभी Dell.com पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं वो Windows 11 में फ्री में अपडेट किए जाएंगे।

Leave A Comment